क्या होगा अगर इस धरती पर से सारे इंसान खत्म हो जाए?

हेलो दोस्तों क्या कभी आपने सोचा है कि क्या होगा अगर इस धरती पर से सारे इंसान खत्म हो जाय और क्या हो अगर धरती पर सिर्फ जीव-जंतु ही रह जाय तो चलिये जानते है कि इंसानों के बिना हमारी धरती कैसी होगी।

पहले ही दिन इंसान के बिना धरती के चारो और विनास जैसा मंजर होगा इंसानों द्वारा बनाई गई हरेक चीज बेलगाम हो जाएगी, यातायात इस धरती पर पूरी तरह से थम जाएगा, इंसानों द्वारा होने वाला हर काम बंद हो जाएगा इंसानों के ना होने के वजह से धरती से बिजली धीरे-धीरे चली जाएगी और धरती पर अंधेरा होने लगेगा हालांकि जहाँ सोलर पैनल होगा वहाँ कुछ महीनों तक बिजली आती जाती रहेगी कुछ महीनों बाद वो भी पूरी तरह से बंद हो जाएगी, बिजली ना होने के बजह से पूरी दुनियां के स्मार्टफोन, टीवी, रेडियो और इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद हो जाएगी धरती पर से मानव निर्मित रेडिएशन पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और इंसान नही होने के वजह से एक साल के अंदर अंतरिक्ष मे मौजूद सभी सैटेलाइट एक दूसरे से टकराकर नष्ट हो जाएगी।

इंसानों के खत्म होने के एक महीने के बाद दुनिया की सभी नदियों में साफ पानी बहना शुरू हो जाएगा प्रकृति अपना काम करना शुरू कर देगी धरती पर से प्रदूषण का स्तर एकदम कम हो जायेगा किसी भी प्रकार का रेडिएशन ना होने के वजह से 3 महीने में ही कई सूक्ष्म जीव और पक्षियों संख्या में वृद्धि होगी हर जगह पेड़-पौधे उगने लगेंगे वन्य जीव एक बार फिर से जीवित हो उठेगा और पूरी धरती पहले की तरह हरि-भरी और प्रदूषण मुक्त होने लगेगी।

इंसानों के खत्म होने के एक साल बाद सर्दी गर्मी और बारिश के मौसम में अंतर आ जायेगा और समुद्र और नदियों में जल जीवन फिर से बढ़ने लगेगा, मानव द्वारा बनाये गए हर चीज पर प्रकृति अपना असर दिखाना शुरू कर देगी और धिरे-धिरे इमारतों का नाश होना शुरू हो जाएगा और दस साल बाद धरती हरे भरे दिखने लगेगी मानव द्वारा काट दिये गए जंगल एक बार फिर से हरे-भरे हो जायेगे संकट में पड़ी हर जीवों की प्रजातियां फिर से बढ़ने लगेगी जिससे धरती के मौसम में बहुत बड़ा अंतर भी आ जायेगा नदियां, तालाब और सरोवर फिर से पानी से भर जाएंगे प्रदूषण खत्म हो जाने के वजह से रात में आसमान एकदम साफ नजर आएगी और पेड़ पौधे बढ़ने के कारण गर्मी में भी कमी हो जाएगी।

इंसानों के खत्म होने के बीस साल बाद जितनी भी सड़के है वो सारी पौधे से ढक जाएगी क्योंकि उन पोधो को काटने वाला कोई नही होगा धीरे-धीरे शहर हो या गाँव सभी जंगल मे परिवर्तित हो जाएंगे और जानवरों का संसार पहले की तरह फलने फूलने लगेगा और वो लोग अपनी मर्जी से जहाँ चाहे वहाँ भाग सकेगें।

पच्चास साल बाद धरती को पहचानना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि हमारी धरती किसी एलियन प्लैनेट की तरह दिखने लगेगी धरती पर से मानव निर्मित ग्रीन हाउस गैस लगभग खत्म हो चुकी होगी प्लास्टिक बैग पूरी तरह से नष्ट हो चुके होंगे और वही प्लास्टिक बोतल और ऐसी कई सारी चीजों को पूरी तरह से नष्ट होने में हजारों साल लगेंगे पूरी दुनियां में महासागरों का स्तर 1 फीट तक बढ़ चुका होगा पृथ्वी पर मानव द्वारा बनाये गए सारे बांध टूट जाएंगे जिसके कारण कोई भी नदी या नाला सूखा नही रहेगा।

सौ साल बाद धरती के सभी जंगल काफी घने हो चुके होंगे वन्य जीवों में सम्पूर्ण संतुलन बन चुका होगा धरती पर के सभी मौसम का बदलाव अपने समय पर होने लगेगा इंसान के अंतिम दिनों का मुकाबला ठंढ अब ज्यादा होने लगेगी धरती पर इंसानों द्वारा बनाए गए कुछ चीजों को छोड़कर बाकी सभी चीजों का नामो निशान मिट चुका होगा फिर भी कई सारी चीजें ऐसी भी होगी जिसको पूरी तरह से नष्ट होने में 200 से 300 सालों का समय लगेंगे।

दो सौ पच्चास साल बाद इंसान द्वारा निर्मित सभी डैम, इमारत और एफिल टावर सबकुछ टूटकर धरती के नीचे दब चुके होंगे सीमेंट के जंगलों के जगह अब हर भरे जंगलों ने ले लिए होंगे और अलग-अलग पक्षियों के प्रजातियां जो अभी नष्ट हो चुकी है वो वापस आ जयेंगे इसी तरह जानवरों की भी कई सारी नई प्रजातियाँ जन्म लेंगी हमारे जाने के बाद सिर्फ धरती पर के जीव को फायदा नही होगा बल्कि पानी मे रहने वाले जीवों को भी फायदा होगा।

पांच सौ साल बाद धरती पर मौजूद कुछ बची खुची इमारतों की जगह भी जंगल आ चुके होंगे और ऐसा लगेगा कि धरती पर इंसान कभी थे ही नही सिर्फ उनकी कुछ पत्थरों की मूर्तियां देखने को मिलेगी वो भी पेड़ पौधों से घिर चुके होंगे अब अगर कुछ बचा होगा तो वो सिर्फ प्लास्टिक और काँच ही होंगे जो आने वाले हजारों सालों में पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा प्रकृति से हमने जो कुछ भी छीना था वो सब चीजें प्रकृति हमसे वापस ले चुकी होंगी धरती पर से इंसान का नामोनिशान ऐसे गायब हो जाएगी कि मानो कभी इंसान धरती पर थे ही नही अगर कुछ लाखो करोड़ों साल बाद धरती पर इंसान जन्म लेता भी है तो उनको पता भी नही चलेगा कि इस धरती पर कभी इंसान भी थे।

अब सवाल ये आता है कि क्या हमसे पहले यानी कई करोड़ो साल पहले साल पहले भी मानव धरती पर थे शायद हो सकता है पर जो भी हो एक बात तो पक्की है कि आज हम इंसानों ने धरती को पूरी तरह से खराब करके रख दिया है जो हमारे बिना फिर से स्वच्छ और सुंदर हो जाएगी धरती पर से इंसानों का पूरी तरह से खत्म होना लगभग असंभव है पर अगर ऐसा नही होता है तो इसके वजह से आने वाले कुछ सालों में धरती पर से वन्य जीव पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे अगर आज हम ये बात नही समझे कि धरती सिर्फ इंसानों के लिए नही बल्कि अन्य जीवों के लिए भी है तो आने वाले कुछ सालों में हमें कई जीव जंतुओं का नामों निशान भी नही मिलेगा, आखिर हम इंसान इतनी तरक्की करके क्या कर लेंगे हम सभी को हमारी धरती को साफ-सुथरा रखना चाहिये ताकि सभी जीव अपना जीवन अच्छे से यापन कर सके।

उम्मीद है कि ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा और इससे कुछ सीखने को मिला होगा अगर आपके ये पोस्ट पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और प्रकृति और अन्य जीवों के प्रति अपने जिम्मेदारीयों को अवश्य पहचाने और जितना हो सके उतना प्रकृति को कम से कम नुकसान पहुचाए।

||धन्यवाद||

Post a Comment

Previous Post Next Post