जापान एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है जो 4 बड़े और 6848 छोटे द्वीपो का एक समूह है, यह एशिया में पूर्वी समुद्रीतट यानी प्रशांत महासागर में स्थित है जिसके निकटतम पड़ोसी देश चीन रूस और कोरिया है, बौद्ध धर्म यहाँ का प्रमुख धर्म है तथा जापान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो मुसलमानों को नागरिकता नही देता यहाँ तक कि यहाँ मुसलमानों को किराये पर मकान भी नही मिलता है तो आइये जानते है जापान के बारे में कुछ रोचक तथ्य - Facts About Japan in Hindi
जापान के बारे में कुछ रोचक तथ्य
1. जापान के अखबार में भारत के तरह हर छोटी बड़ी खबर नही छपती यहाँ पर केवल आधुनिक जानकारियां और आवश्यक खबरें ही छपते है.
2. जापान दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जिसपर परमाणु बम का हमला हुआ है. यह हमला प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने 6 और 9 अगस्त 1945 में जापान के दो बड़े शहर हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था.
3. पूरे विश्व मे पढ़े लिखे देशों में जापान पहले स्थान पर है क्योंकि जापान का साक्षरता दर 100% है.
4. जहाँ भारत मे काली बिल्ली को अपसगुन माना जाता है वही जापान में काली बिल्लियों को सौभाग्य (Good Luck) माना जाता है.
5. जापान के टोक्यो में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहाँ पर आदमी के जगह बंदर वेटर के रूप में काम करते है और उन्हें वेतन के तौड़ पर पर केले दिए जाते है.
6. जापान में अगर कोई आदमी ट्रैन के नीचे आकर आत्महत्या करता है तो उसके परिवार वाले को यात्रा में बाधा डालने के लिए फाइन भरना पड़ता है.
7. जापान के लोग चार नंबर को अशुभ मानते हैं इसलिए यहां के लोग चार नामक शब्द का प्रयोग नहीं करते. जापान में बनी इमारतें में भी 3 मंजिल के बाद चौथी मंजिल को पांचवी मंजिल माना जाता है.
8. जापानियों की मातृभाषा जापानी भाषा है तथा यह लोग जापानी भाषा मे ही शिक्षा ग्रहण करते है यहाँ तक कि जापान के वैज्ञानिक जापानी भाषा मे ही सोध करते है.
9. जापान लगभग 6852 द्वीपों से मिलकर बना है लेकिन इसमे से मात्र 340 द्वीप ही 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े हैं जिसमे केवल 4 द्वीप ही जापान के 97% भाग का हिस्सा है.
10. जापान के लोगों को कॉमिक्स की किताबें पढ़ना काफी पसंद है जापान प्रकाशित होने वाली किताबों में लगभग 20% कॉमिक्स की किताबें होती हैं.
Amazing Facts About Japan in Hindi
11. जापान में एक ऐसा द्वीप भी है जहां पर कुत्तों को पालना गैरकानूनी है, क्योंकि इस द्वीप पर मात्र 100 लोग रहते हैं और यहां बिल्लियों की संख्या इन से 4 गुना ज्यादा है.
12. जापान रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व मे नंबर एक पर है जापानी लोग आय दिन टेक्नोलॉजी से संबंधित नए आविष्कार करते रहते है.
13. जनसंख्या के हिसाब से जापान दुनियां की 10वी सबसे बड़ी देश है और क्षेत्रफल के हिसाब से 62वां सबसे बड़ा देश है.
14. जापान के लोग दीर्घायु होते हैं. जापान के लगभग 80000 से अधिक लोग ऐसे है जिसका उम्र 100 साल से ज्यादा है.
15. जापान में बहुत कम लोग अप्रवासी है क्योंकि यहाँ की कुल जनसंख्या में से 98% लोग खुद जापानी है.
16. जापान के लोग मेहमान नवाजी के लिए भी जाने जाते हैं यह लोग अपने घरों में मेहमानों के लिए एक अलग कमरा अवश्य बनाते हैं.
17. जापान के लोग अपने देश को निप्पन के नाम से भी पुकारते है. निप्पन के अर्थ सूर्य का निवास स्थान होता है.
18. जापान के लोग दिन में नहाने के बजाय रात को नहाना ज्यादा पसंद करते है ताकि अगले सुबह नए कपड़े पहनकर काम पर चले जाय.
19. जापान में मिलने वाला फूगू मछ्ली काफी जहरीली होती है इसको पकाने के लिए रसोइया (Chef) को 11 साल तक ट्रेनिंग लेनी पड़ती है.
20. जापान में 90% मोबाइल फोन वाटरप्रूफ होते है क्योंकि वहाँ के लोग नहाते समय भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है.
Interesting Facts About Japan
21. जापान की ट्रेनें हमेशा अपनी समय के लिए जाना जाता है वहाँ की जो ट्रैन लेट होती है वह ज्यादा से ज्यादा 18 सेकंड के लिए होती है.
22. जापान के पास किसी भी प्रकार के कोई प्राकृतिक संसाधन नही है लेकिन उसके बाद भी जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थिक शक्ति है.
23. जापान में जिनलोगों के पास घर नही होते वो रात को McDonald में रहते है क्योंकि McDonald की पॉलिसी है की वहाँ 24 घंटा McDonald खुला रहता है और वहाँ बिना कोई रोक टोक के कोई भी रह सकता है.
24. जापान के लोगों की औसत आयु 82 वर्ष है जो विश्व मे सभी देशों की औसत आयु की तुलना में सर्वाधिक है.
25. Baseball जापान के सबसे प्रसिद्ध खेल है इसके अलावा सूमो भी जापान में बहुत अधिक पसंद किया जाता है.
26. जापान के बारे में हैरान कर देने वाला बात ये भी है कि यहाँ बच्चों की डाइपर से ज्यादा बुजुर्गों के डाइपर बिकते है.
27. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जापान में एक ऐसा हाईवे है जो एक इमारत के बीच से होकर गुजरता है.
28. जापान में पोकीमोन को इतना पसंद किया जाता है कि वहाँ बहुत से होटल पोकीमोन थीम में बनाया गया है.
29. जापान में प्रेमी जोड़ों का खास ख्याल रखा जाता है जापान के प्रत्येक शहरों में प्रेमी जोड़ों के लिए अलग से होटल खुले हैं.
30. अमेरिका में जहाँ टिप देना आम बात है वही जापान में वेटर, ड्राइवर या अन्य मजदूर सामान्य तोड़ पर टिप लेना पसंद नही करते है.
Facts About Japan in Hindi
31. जापान में हर दिन करीब 4 और हर साल लगभग 1500 से अधिक भूकंप आते हैं.
32. जापान में सन 2011 में सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था. इस भूकंप ने पृथ्वी की घूर्णन गति को भी बढ़ा दिया जिसकी वजह से दिन 1.8 माइक्रो सेकंड छोटे हो गए है.
33. जापान के लोगों पर काम का बोझ इतना ज्यादा है कि वहाँ सबसे ज्यादा आत्महत्या इसी कारण से होता है.
34. जापान के लोग अपनी परंपराओं को सदियों से निभाते आ रहे हैं यह लोग अपने सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हैं तथा पूरे विश्व में जापानियों की एकता का मिसाल पेश करते हैं.
35. जापान चारे और से समुद्रों से घिरा है इसके वाबजूद भी 27% मछलियां दूसरे देशों से खरीदता है.
36. जापान में आप देर रात तक पार्टी नही कर सकते क्यों वहाँ 12 बजे के बाद पार्टी करना गैरकानूनी है.
37. जापान के लोग पालतू जानवर पालने के बहुत शौकीन होते है यही कारण है कि जापान में पालतू जानवरों की संख्या जापान के कुल बच्चों की जनसंख्या से भी ज्यादा है.
38. जापान में इस जिंगु श्राइन नामक एक पवित्र मंदिर है जिसको हर 20 साल में पुनः निर्माण किया जाता है.
39. जापान के कानून के मुताबिक वहाँ 10 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे को कोई परीक्षा नही देना पड़ता है.
40. जापान में अपराध ना के बराबर ही होते हैं यहां पर 2 करोड़ लोगों में मात्र एक हत्या होती है.
Facts About Japan
41. जापान के लोग नववर्ष की खुशी मनाने के लिए सर्वप्रथम मंदिर में जाकर 108 बार घंटियां बजाते हैं.
42. पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा एनिमेटेड शो जापान में बनाई जाती है.
43. जापान में घोड़ों के कच्चे मीट खाने की भी परंपरा है. जापान के लोग घोड़ो के मीट खाना पसंद करते है.
44. जापान की बोस्ट कंपनी दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी है जिसे 578 AD में संचालित किया गया था.
45. जापान में खाना खाते समय बीच मे उठ कर चले जाना अशिष्टता का प्रतीक माना जाता है.
46. जापान में एक ऐसा आइलैंड है जो पूरा के पूरा खरगोशों से भरा हुआ है.
47. जापान ने 1949 से अब तक कुल 19 नॉवेल पुरुस्कार जीत चुके है.
48. पूरी दुनिया मे जापान एक मात्र ऐसा देश है जहाँ चकोर तरबूज की खेती होती है.
49. जापान में कई ऐसी सड़कें भी है जिसका कोई नाम नही है.
50. जापान के लोगो के पास sorry कहने के 20 से भी अधिक तरीके है.
उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी और इससे कुछ सीखने को मिला होगा अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें.
Post a Comment