21 हैरान कर देने वाला रोचक जानकारियां | Most Amazing Facts in Hindi

इस दुनिया मे कई अजीबोगरीब चीजें है जो सुनने में काफी अटपटा लगता है और कई तो ऐसी चीजें भी है जिसको सुनने पर पर यकीन नही होता पर वो एकदम सत्य होता है तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक बातें बताएँगे जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है पर एकदम सत्य है तो चलिए जानते है ऐसे ही 21 हैरान कर देने वाले रोचक जानकारियां - 21 Amazing Facts in Hindi


21 Most Amazing Facts in Hindi


1. दूसरे देशों की तरह नार्थ कोरिया में भी हर पांच साल में एक बार चुनाव होता है मगर कमाल की बात यह है कि वहाँ किम जोंग उन के अलावा चुनाव में कोई दूसरा उम्मीदवार खड़ा नही होता।

2. दुनिया का सबसे महंगा फल युबारी खरबूजा है। इस फल को जापान में उगाया जाता है। साल 2014 में एक जोड़ा युबारी खरबूजे को 26,000 डॉलर (करीब 19.49 लाख रुपये) में नीलाम किया गया था।

3. ग्रीनलैंड के नाम से सबको लगता है कि यहाँ पर बहुत हरियाली होगी, लेकिन आपको बतादें कि ग्रीनलैंड का 85% हिस्सा बर्फ से ढका रहता है।

4. भुट्टा एक ऐसा अनाज है, जिसे पकाने के बाद भी उसके पोस्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण नष्ट नही होते बल्कि बढ़ जाते है।

5. हवाई जहाज में जो खाना दिया जाता है उसमे नमक की मात्रा ज्यादा होती है क्योंकि ऊँचाई पर उड़ते समय दबाव के कारण हमारा टेस्ट बदल जाता है जिसके कारण हमें इसका पता नही लगता।

Amazing Facts in Hindi


6. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिंगापुर दुनियां का पहला और एकमात्र ऐसा देश है जिसे अपनी मर्जी के बिना आजादी मिली थी इसे 1965 में मलेशिया से अलग कर दिया गया था।

7. दुनिया का पहला कंप्यूटर वायरस पाकिस्तान के दो भाइयों के द्वारा बनाया गया था। यह वायरस ऑपरेटिंग सिस्टम में फ्लॉपी डिस्क के जरिये फैलता था।

8. भूटान जितना कार्बन डाइऑक्साइड पैदा करता है उससे ज्यादा वो ऑब्सर्ब कर लेता है क्योंकि भूटान का 70% से भी ज्यादा एरिया जंगल है।
9. नीदरलैंड एक ऐसा देश है जहाँ के लोग साईकिल चलाना सबसे ज्यादा पसंद करते है इस देश मे लोगो की तुलना में साईकिलें ज्यादा है।

10. दुनियां की सबसे कीमती कबूतर बेल्जियम का न्यू-किम नाम की मादा कबूतर है। जिसे चीन के एक शख्स ने 14 करोड़ 85 लाख रुपये में खरीदा था।

Interesting Facts in Hindi


11. चीन में स्थित Three Gorges नामक बांध इतना अधिक विशाल है कि इसने पृथ्वी के घूमने की गति को (0.06 माइक्रोसेकंड) धीमा कर दिया है।

12. इंग्लैंड के बल्लेबाज Alec Stewart का जन्म 8/4/63 को हुआ था और उन्होंने अपने टेस्ट मैच कैरियर में 8463 रन बनाए है।

13. आपको जानकर हैरानी होगी कि Rolls Royce कार के AC में लगभग 30 रेफ्रिजरेटर जितनी कूलिंग की क्षमता होती है।
14. हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी दुनियां का सबसे बड़ा फिल्म सिटी है जो 200 एकर से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

15. Lo Rosey दुनियां का सबसे महंगा स्कूल है, जो स्विट्जरलैंड में है इसकी एक साल की फीस लगभग 1 करोड़ रुपया है और इसकी खासियत ये है कि यहाँ हर 5 विद्यार्थियों के लिए एक टीचर है।

Facts in Hindi


16. पूरी दुनियां में बिजली की सबसे ज्यादा दाम ऑस्ट्रेलिया में है, और यहाँ के कानून इतने जबरदस्त है कि ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में केवल लाइसेंस प्राप्त मिस्त्री ही बल्ब बदल सकता है।

17. Hong Kong एक ऐसा शहर है जहाँ दुनियां की सबसे ज्यादा Rolls Royce कारें है और इसी कारण इसे सिटी ऑफ रोल्स रॉयस के नाम से भी जाना जाता है।

18. दुनियां की सबसे महँगी किताब The Codex Leicester है जिसे बिल गेट्स ने 210 करोड़ से भी ज्यादा में खरीदा था।
19. कजाकिस्तान में कलांची गांव के लोग अक्सर सोते हुए नजर आते है बताया जाता है कि इस गांव में यूरेनियम के काफी जहरीली गैस निकलने के कारण ऐसा होता है, यहाँ के लोग कही भी और कभी भी सो जाते है। इस गांव को स्लोपी होलो भी कहा जाता है।

20. क्या आपको पता है कि भारत की संविधान लागू होने से पहले उत्तर प्रदेश राज्य अस्तित्व में नही था। जो राज्य आज उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है वह राज्य 1950 से पहले यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था।

21. बरसात के समय जहाँ अन्य पक्षियां अपने अपने घरों की और भागते है, वही बाज एकमात्र ऐसा पक्षी है जो बारिश होने पर बदलो के ऊपर चला जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post