आज हम आपके लिए ज्ञान की कुछ ऐसी प्रश्न लेकर आये है जिसमे आपको हर तरह का समान्य ज्ञान प्राप्त होगा, वैसे इस बात को आप भी अच्छी तरह जानते होंगे की सामान्य ज्ञान आज सबसे जरूरी विषयों में से एक है। इसके सवाल आपको हर जगह कम आएंगे इसलिए आज का ये सवाल आपके लिए लाये है तो चलिए शुरू करते है आज के सवाल और उसके जवाब जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण शाबित हो सकता है..
सवाल 1 : दुनियां में सबसे ज्यादा मांसाहार भोजन किस देश के लोग करते है।
जवाब : दुनियां में सबसे ज्यादा मांसाहार भोजन अमेरिका के लोग करते है अमेरिका में औसत व्यक्ति एक साल में 120 किलोग्राम मांस खाता है और वहीं सबसे कम मांस भारत (India) में खाया जाता है।
सवाल 2 : दुनियां में सबसे ज्यादा नास्तिक लोग किस देश के है।
जवाब : पूरी दुनियां में सबसे ज्यादा नास्तिक लोग चीन देश के है चीन में सिर्फ 9% लोग ही ऐसे है जो किसी धर्म को मानते है। वहींं हमारेे भारतत कीी बातत करेे तोो भारतत मेे लगभगग 94% लोगग धार्मिक है।
सवाल 3 : दुनियां में सबसे ज्यादा वर्ल्ड हेरिटेज साइट किस देश मे है।
जवाब : दुनियां में सबसे ज्यादा वर्ल्ड हेरिटेज साइट इटली (Italy) में है। इटली में सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं के साथ 55 से अधिक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है वही हमारे देश भारत की बात करे तो भारत मे 40 वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
सवाल 4 : क्या सांप दूध पीता है?
जवाब : सांप दूध को पचा नही सकते क्योंकि वो एक सरीसृप जीव होते है और जो सांप कभी-कभी दूध पीते हुए देखने के लिए मिल जाते है वो दूध तब पिते है जब वे प्यासे (Dehydrated) होते है।
सवाल 5 : दुनियां की सबसे बड़ी कंपनी कौनसी है।
जवाब : मार्केट कैप के हिसाब से दुनियां की सबसे बड़ी कंपनी Apple है, जिसका मार्केट कैप 2.9 ट्रिलियन डॉलर है। Apple का मार्केट कैप दुनियां के लगभग 96% से ज्यादा देशों के GDP से ज्यादा है।
सवाल 6 : भूटान में कुल कितने एयरपोर्ट है।
जवाब : हमारे पडोशी देश भूटान में केवल एक ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और यह हवाई अड्डा दुनियां का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट की सूची में आता है। भूटान का पारो एयरपोर्ट समुद्र तल से 7332 फिट ऊपर और 1800 फिट की गंभीर पर्वतीय चोटियों से घिरा हुआ है। भूटान के इस एयरपोर्ट का क्षेत्र खतरनाक होने की वजह से इस एयरपोर्ट पर 20 से कम पायलट विमान को उड़ाने के लिए योग्य है।
सवाल 7 : कौन लोग हर दिन 16 बार सूर्योदय का अनुभव करते है।
जवाब : स्पेस स्टेशन में रहते वैज्ञानिक 28000 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंतरिक्ष मे यात्रा करते है वे हर 90 मिनट में पृथ्वी का परिक्रमा कर लेते है इसलिए वे हर दिन लगभग 16 बार सूर्योदय और 16 बार सूर्यास्त का अनुभव करते है।
सवाल 8 : कौनसा जानवर दिन में 22 घंटे सोता है।
जवाब : ऑस्ट्रेलिया में पाया जानेवाला कोअला नामक जानवर अपने दिन का 87-92 प्रतिशत समय सोने में बिता देते है। यह जानवर 24 घंटे में 21 से 22 घंटे सोने में ही बीता देता है।
सवाल 9 : किस ग्रह पर हीरो की बारिश होता है।
जवाब : जैसे हमारी पृथ्वी पर पानी की बारिश होती है वैसे हमारे सौरमंडल के यूरेनस और नेपच्युन ग्रह पर हीरो की बारिश होती है।
सवाल 10 : गाय और भैंस की दूध में क्या अंतर होता है।
जवाब : गाय की दूध में भैंस की दूध की तुलना में वसा (Fat) की मात्रा कम होती है यही कारण है कि गाय के दूध की तुलना में भैंस का दूध गाढ़ा होता है। गाय के दूध में 3-4 प्रतिशत वसा होती है जबकि भैंस की दूध में लगभग 7-8 प्रतिशत वसा होती है। भैंस का दूध गाय की दूध की तुलना में भारी होता है, इसलिए उसे पचाने में ज्यादा समय लगता है।
Post a Comment