सवाल : किस जीव का तबियत कभी खराब नही होता।

आज के समय में सभी यही सोचते है की उनका बच्चा खूब पढ़े और एक अलग मुकाम हाशिल करें और विद्यार्थी भी जान लगाकर परीक्षा का तैयारी करते है, वैसे तो सारे परीक्षाएं काफी कठिन होता है लेकिन आज के समय में बहुत ऐसे विद्यार्थी है जो लिखित परीक्षा तो आराम से निकाल लेते है लेकिन इंटरव्यू (मौखिक परीक्षा) में वह सफल नहीं हो पाते। ऐसा इसलिए होता है क्योकि ज्यादातर विद्यार्थी सामान्य ज्ञान को नजरअंदाज कर देते है, वैसे तो सामान्य ज्ञान एक आसान विषय है लेकिन ऐसे ही आसान समान्य ज्ञान सवाल में विद्यार्थी उलझ कर रह जाते है। इसलिए आज हम इस पोस्ट में आपके लिए बेहद खास और जानकारी से भरपूर सवाल और उसके जवाब लेके आये है, जिससे आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा।

प्रश्न 1. ऐसा कौनसा जानवर है जो पानी को सूंघ सकता है।
उत्तर - हाथी एक ऐसा जानवर है जिसकी सूंघने की क्षमता होती है कि वे 4 किलोमीटर दूर से भी पानी को सूंघ सकते है।

प्रश्न 2. इंसान के किस अंग में रक्त की सप्लाई नही होती।
उत्तर - इंसान की आंखों में कॉर्निया एकमात्र जीवित कोशिका है जिसमे रक्त की सप्लाई नही होती है।

प्रश्न 3. केशर इतना महंगा क्यों होता है।
उत्तर - दुनियां का सबसे महंगा मसाला केशर इतना महंगा इसलिए है क्योंकि इसका 1.5 लाख फूलों से लगभग 1 किलो सूखा केशर ही प्राप्त होता है। बाजार में केशर की कीमत 1.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो के बीच है।

प्रश्न 4. एक इंसान के शरीर पर कितने बाल होते है।
उत्तर - एक साधारण मनुष्य के शरीर पर 90,000 से 1,50,000 बाल होते है उसमें भी जिनलोगों के सुनहरे रंग के बाल (Blonde Hair) होते है उनके सिर पर ज्यादा बाल होते है और जिन लोगों के सिर के बाल लाल रंग के होते है उनके सिर पर सबसे कम बाल होते है।

प्रश्न 5. सबसे ज्यादा हवाई यात्रा किस देश के लोग करते है।
उत्तर - दुनियां में सबसे ज्यादा हवाई यात्रा अमेरिका के लोग करते है, सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन और भारत मे जितने लोग हवाई यात्रा करते है उनसे ज्यादा अमेरिका के लोग हवाई यात्रा करते है।

प्रश्न 6. प्राकृतिक रबर सफेद पर टायर काले क्यों?
उत्तर - वैसे तो प्राकृतिक रबर दूधिया सफेद रंग के होता है लेकिन रबर के टायर हमेशा काले होते है ऐसा इसलिए है क्योंकि टायर बनाने वाली कंपनियां टायर को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए उसमे कार्बन ब्लैक मिलाते है। जिसके कारण टायर काले रंग के हो जाते है।

प्रश्न 7. सर्दियों में हमारी सांसे धुँए की तरह क्यों दिखने लगते है।
उत्तर - सर्दियों में हमारी सांसे धुंए के तरह दिखने लगती है दरअसल सर्दियों में वातावरण की हवा हमारे शरीर की तुलना में  ठंड होती है। हमारे सांस में कुछ मात्रा में जलवाष्प भी होती है जब हम ठंडे वातावरण में अपनी सांस छोड़ते है तो सांस में मौजूद वाष्प अचानक ठंडी होकर बहुत छोटी-छोटी बूंदों में बदल जाती है और यह बूंद एक दूसरे के करीब होने के कारण हमें सर्दियों में हमारी सांसे धुँए की तरह दिखने लगती है।

प्रश्न 8. किस जीव का तबियत कभी खराब नही होता।
उत्तर - शार्क इस दुनियां का एकमात्र ऐसा जीव है जिसकी तबियत कभी खराब नही होती क्योंकि उनका शरीर हर बीमारी से लड़ सकता है। एक अध्यन के अनुसार शार्क को कैंसर भी नही हो सकता।

प्रश्न 9. नींद में खराटे लेने वाले इंसान खुदके खराटे की आवाज से परेशान क्यों नही होते।
उत्तर - नींद में खराटे लेने वाला इंसान अपने खुद के खराटे  की आवाज से परेशान हुए बिना आराम से अपनी नींद ले सकते है क्योंकि इंसान का दिमाग खुदकी साधारण आवाज को नजर-अंदाज करने में सक्षम होता है।

प्रश्न 10. बॉडी बिल्डर्स के शरीर पर नसे ज्यादा उभरी हुई दिखाई क्यों देती है।
उत्तर - एक कॉमन इंसान की तुलना में बॉडी-बिल्डर्स के शरीर पर नसे ज्यादा उभरी हुई दिखाई देती है क्योंकि उनका शरीर व्ययाम (Exercise) के वजह से त्वचा के नीचे की वसा (Fat) को कम कर देता है जिसकी वजह से उनके शरीर पर उभरी हुई नसे ज्यादा दिखाई देती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post