इस दुनियां में अनगिनत रोचक तथ्य है जिसमे से कुछ तथ्य आपको पता है और कुछ तथ्य आप अभी तक नही जानते। कुछ ऐसे भी तथ्य है जिसपर यकीन करना मुश्किल है लेकिन वे एकदम सत्य है। तो चलिए इस पोस्ट के माध्यम से जानते है 15 Amazing Facts in Hindi के बारे में।
15 Amazing Facts In Hindi
1. West Indies नाम का कोई देश नही है बल्कि यह कुछ कैरेबियन देशों के समूह से मिलकर बना है वेस्टइंडीज सिर्फ क्रिकेट खेलने वाली टीम का नाम है बाकी किसी भी रमत के लिए कैरेबियन समूह के लोग अपने-अपने द्वीप के नाम से ही जुड़े होते है।
2. भारत का राजस्थान राज्य श्रीलंका देश से 5 गुना ज्यादा बड़ा है।
3. अगर पृथ्वी के महासागरों का पानी थोड़ा सा भी बढ़ जाय तो सबसे पहले मालदीव देश दुब जाएगा, क्योंकि मालदीव देश दुनिया का सबसे निचला देश है जिसके चारों और हिन्द महासागर है। मालदीव देश समुद्र के स्तर (Level) से सिर्फ 6 फिट ही ऊँचा है।
4. अमेरिका के अलास्का राज्य में गर्मियों में बड़े पैमाने पर सब्जियां उगती है क्योंकि उन्हें एक दिन में 20 घंटे धूप मिलती है।
5. दुनियां में सबसे ज्यादा केले का उत्पादन भारत करता है भारत सालाना लगभग 30 मिलियन टन केले का उत्पादन करता है। भारत में केले का सबसे अधिक उत्पादन दक्षिण भारतीय राज्यों करते है।
Unbelievable Facts in Hindi
6. शार्क इन दुनिया का एक मात्र ऐसा जीव है जिसकी तबियत कभी खराब नही होती क्योंकि उसका शरीर हर बीमारी से लड़ सकता है, अध्यन के अनुसार शार्क को कैंसर भी नही हो सकता।
7. टमाटर पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर के इस्तेमाल पूरी दुनिया मे एक सब्जी के रूप में होता है लेकिन टमाटर एक सब्जी न होकर एक फल है।
8. नॉर्वे एक ऐसा देश है जहाँ मई से लेकर जुलाई के बीच मे लगभग 76 दिनों तक सूर्य अस्त नही होता है। वहाँ थोड़ी देर के लिए 12 बजकर 43 मिनट पर सूर्य डूबता है और 40 मिनट बाद फिर से निकल जाता है।
9. न्युजीलैंड में गिसबोर्न एयरपोर्ट दुनियां का एक अनोखा एयरपोर्ट है जिसके रनवे के बीचो-बीच ट्रैन गुजरती है। यहाँ सुबह 6:30 बजे के लेकर 8:30 बजे तक रेलमार्ग और रनवे दोनों ही व्यस्त होते है।
10. अब तक मानव द्वारा बनाया गया सबसे महंगी वस्तु International Space Station है जिसको बनाने में तकरीबन 150 बिलियन डॉलर की लागत लगी है अगर भारतीय रुपया में इसे बदले तो 10,50,000 करोड़ रुपया होंगे। International Space Station को 15 देशों ने साथ मिलकर बनाया है।
Most Amazing Facts in Hindi
11. बाघ से पहले भारत का राष्ट्रीय पशु शेर था पर शेर केवल गुजरात के गिर के जंगलों तक ही सीमित थे जबकि बाघ भारत के बहुत सारे राज्यों में थे, इसलिए अप्रैल 1973 में बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था।
12. दुनियां में हिंदी भाषा चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है भारत मे तकरीबन 77% लोग हिंदी बोलते और समझते है।
13. पाकिस्तान का परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक डॉ अब्दुल कादिर खान का जन्म 1936 में मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था, आजादी के बाद वे अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे। अब्दुल कादिर खान को पाकिस्तान न्यूक्लियर प्रोग्राम का पिता भी कहा जाता है।
14. दुनियां के पूरे इंटरनेट को चालू अवस्था मे रखने के लिए 50 मिलियन हॉर्स पावर जितनी बिजली की आवश्यकता होती है इंटरनेट दुनिया के 8.7 बिलियन से भी ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ जुड़ा हुआ है।
15. दुनियां में सबसे ज्यादा विदेशी लोग अमेरिका में रहते है अमेरिका में तकरीबन 48 मिलियन से ज्यादा लोग ऐसे है जो दूसरे देशों से आकर बसे है।
Post a Comment